ChhattisgarhKabirdham

बच्चों ने की माता-पिता की आरती, पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

बच्चों ने की माता-पिता की आरती, पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

पंडरिया. शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा में मातृ-पितृ पूजन दिवस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपने माता-पिता की विधिवत आरती कर उनका सम्मान किया। बच्चों ने पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अपने हाथों से निर्मित पेपर बैग और ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर स्नेह एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर ने कहा कि माता-पिता हमारे जीवन के प्रथम गुरु हैं। यदि धरती पर भगवान हैं, तो वे हमारे माता-पिता ही हैं, जो हमारी सभी आवश्यकताओं और इच्छाओं को पूरा करने का निरंतर प्रयास करते हैं। उन्होंने बच्चों से माता-पिता का सम्मान करने, उनकी बातों का पालन करने तथा उनके आशीर्वाद को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी मानने का संदेश दिया।

इस अवसर पर शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर, एसएमसी अध्यक्ष भुवन मरावी, मुमताज यादव, ननकी पंद्राम, मती बाई, प्रीति यादव, जानकी, पुष्पा धुर्वे, अंतराम यादव सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमामय और भावनात्मक प्रस्तुति की सभी ने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page