ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

चमचमाती सड़क से राह होगा आसान, सड़क मार्ग का हुआ भूमिपूजन

चमचमाती सड़क से राह होगा आसान, सड़क मार्ग का हुआ भूमिपूजन

अंबेडकर चौक से समनापुर मार्ग तक निर्माण होने वाले बीटी रोड व नाली निर्माण का भूमिपूजन किया उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने

नगर के सर्वांगीण विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं को किया जा रहा मजबूत-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

कवर्धा-कवर्धा शहर के प्रमुख मार्ग व नगरवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग अंबेडकर चौक से लेकर समनापुर मार्ग तक 2 करोड़ 60 लाख रू. की लागत से निर्माण होने वाले बीटी रोड़, आरसीसी नाली निर्माण एवं 20 लाख रू. निर्माण होने वाले सामुदायिक भवन निर्माण का विधिवत भूमिपूजन आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं उपस्थित अतिथियों ने किया।

समनापुर मार्ग निर्माण होने से आवागमन सुगम होगा-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नगर के विकास के लिए सड़क, नाली और सामुदायिक भवन जैसे मूलभूत कार्य अत्यंत आवश्यक हैं। अंबेडकर चौक से समनापुर पुल तक लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से बी.टी. रोड एवं नाली का निर्माण किया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने मोहल्लावासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा।

कवर्धा शहर की उपलब्धि
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा शहर में चल रहे निर्माण कार्यो की जानकारी उपस्थित लोगों को देते हुए कहा कि कवर्धा शहर चहुमुंखी विकास की ओर अग्रसर है अंबेडकर चौक के पास 30 लाख रुपए की लागत से सियान सदन बनाया जाएगा, जहां वरिष्ठ नागरिक बैठकर समय व्यतीत कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर उन्हें घर से लाने-ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी। शहर के सभी प्रमुख चौकों के सौंदर्यीकरण के लिए भी 20-20 लाख रुपए की स्वीकृति मिलने वाली है, जिसमें गाडगे जी, सहस्त्रबाहु जी, सेन जी और महाराज करपात्री जी महाराज से जुड़े चौकों का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही कवर्धा कॉलेज परिसर में 4.5 करोड़ रुपए की लागत से नालंदा परिसर के रूप में आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जा रही है। भोजपुरी तालाब के समीप हनुमंत वाटिका का निर्माण किया जा चुका है, वहीं घोटिया क्षेत्र में 354 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। रायपुर बिलासपुर मार्ग के 7.8 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन बनाते हुए कवर्धा एंट्रेंस का विकास किया जाएगा, जिसके लिए 54 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

अंबेडकर चौक से समनापुर मार्ग का होगा कायाकल्प-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी
नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि कवर्धा शहर सहित पूरे जिले में चहुमंुखी विकास हो रहा है विकास की गंगा बह रही है। विकास पुरूष व छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में हो रहे कार्य इतिहास के पन्नों में लिखा जावेगा। यह पूरे शहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि 10 करोड़ से अधिक लागत से गौरव पथ रोड़ का निर्माण कराया जा रहा है। ठाकुर देव से नया बस स्टैंड तक तक 11 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सड़क बनकर तैयार हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शहीद वीर स्तंभ चौक में शहीदों की प्रतिमा स्थापित की गई है और शहर के हर क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं। चौपाटी, हनुमंत वाटिका और बूढ़ा महादेव मंदिर में कांवड़ियों के विश्राम के लिए निर्माण किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि समनापुर मार्ग अत्यंत जर्जर हो चुका है जिसके कारण उस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था आज 2 करोड़ 60 लाख रू. की लागत से निर्मित होने वाले बीटी रोड व नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया, सड़क निर्माण होने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, डॉ. बीरेन्द्र साहू, मनिराम साहू, विजय पाटिल, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, पार्षद बिहारी धुर्वे, अजय ठाकुर,योगेश चंद्रवंशी, दीपक सिन्हा, केशरीचंद सोनी, संजीव कुर्रे, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, श्री भुनेश्वर चंद्राकर, उमंग पाण्डेय, डॉ. आनंद मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page