ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

“विकास संकल्प के सारथी” मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आरंग को मिल रही लगातार सौगात

“विकास संकल्प के सारथी” मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आरंग को मिल रही लगातार सौगात

2 कि.मी. आंतरिक मार्ग निर्माण हेतु ₹3.30 करोड़ से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति

आरंग/रायपुर।
आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति निरंतर तेज होती जा रही है। सड़क, शिक्षा एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार मिल रही स्वीकृतियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि क्षेत्र अब विकास के नए चरण में प्रवेश कर चुका है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला रायपुर के नरदहा मार्ग (लंबाई 2.00 कि.मी.) निर्माण कार्य हेतु ₹3 करोड़ 30 लाख 78 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह महत्वपूर्ण स्वीकृति आरंग विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री विकास संकल्प के सारथी गुरु खुशवंत साहेब जी (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग) के सतत प्रयासों, प्रभावी समन्वय और जनप्रतिबद्ध नेतृत्व का परिणाम है। सड़क नहीं, विकास की दिशा यह 2 किलोमीटर आंतरिक मार्ग निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा, कृषि उत्पादों के परिवहन में सहूलियत एवं स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा। विशेष रूप से वर्षा ऋतु में होने वाली समस्याओं से स्थायी समाधान मिलेगा। यह मार्ग क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ ग्रामीण जीवन को सुगम बनाएगा।

आरंग का सर्वांगीण विकास ही हमारा ध्येय — मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा— हमारा लक्ष्य केवल स्वीकृतियाँ प्राप्त करना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर जनता को वास्तविक लाभ पहुँचाना है। आरंग को प्रदेश के अग्रणी विकासशील क्षेत्रों में स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है। मंत्री जी ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी,उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव जी तथा वृत्तमंत्री श्री ओपी चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त किया। लगातार मिल रही प्रशासनिक स्वीकृतियाँ इस बात का संकेत हैं कि विकास संकल्प के सारथी गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।

आरंग अब केवल विकास की बात नहीं करता—आरंग विकास को साकार होते देख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page