G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

खैरागढ़ : कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (पीएम पोषण/मध्याह्न भोजन योजना) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में योजना के संचालन, प्रगति एवं गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि जिले की 649 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में पीएम पोषण योजना का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा है। शालाओं में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए सुरक्षित रसोईघर, खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अधिकांश शालाओं में महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से मध्याह्न भोजन का संचालन किया जा रहा है।

कलेक्टर को अवगत कराया गया कि योजना अंतर्गत कुकिंग कॉस्ट एवं रसोइयों के मानदेय का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से समय पर किया गया है। इसके साथ ही शालाओं में किचन गार्डन विकसित किए जाने, फोलिक एसिड टैबलेट वितरण कार्यक्रम, मोबाइल ऐप के माध्यम से विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने तथा भारत सरकार के एमआईएस पोर्टल में नियमित प्रविष्टि की जानकारी भी दी गई।

बैठक में सभी शालाओं में मध्याह्न भोजन निर्माण हेतु एलपीजी गैस के प्रयोग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने कहा कि एलपीजी के उपयोग से भोजन निर्माण में स्वच्छता, सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित होगा। साथ ही उन्होंने लकड़ी अथवा अन्य पारंपरिक ईंधन के स्थान पर एलपीजी के अधिकाधिक उपयोग पर जोर दिया।

बैठक में कलेक्टर ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने एवं नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page