
AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी
खैरागढ़ :
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन अब सोमवार के स्थान पर प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला कलेक्टोरेट में आयोजित होगा।
जनदर्शन के दौरान कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।


