वीबी जी राम जी योजना पर भाजपा ने किया जिला स्तरीय कार्यशाला , जनता को जागरूक बनाने का लिया संकल्प

वीबी जी राम जी योजना पर भाजपा ने किया जिला स्तरीय कार्यशाला , जनता को जागरूक बनाने का लिया संकल्प
डिप्टी सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंच वीबी जी राम जी के लाभ सांझा करने पर दिए जोर l
विकसित भारत के लिए विकसित गांव की जरूरत पूरा करेगी वीबी जी राम जी योजना l
ग्रामीण क्षेत्र के विकास और रोजगार योजनाओं से भ्रष्टाचार के पूर्ण उन्मूलन में सहायक होगी योजना: जिला अध्यक्ष बीजेपी राजेंद्र चंद्रवंशी
कवर्धा । भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को वीबी जी राम जी योजना को लेकर कार्यशाला रखी गई थी l कार्यशाला में विकासोन्मुख व जनकल्याणकारी स्वरूप पर हुई विस्तृत चर्चा को जन जन तक पहुंचाने कायकर्ताओं से कहा गया । कार्यशाला को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा वीबीजी रामजी योजना विकसित भारत के लिए सिर्फ राहत ही नहीं, विकास आधारित योजनाओं में एक है ऐसी योजनाओं की जरूरत है। उन्होंने कहा मनरेगा पहले केवल सौ दिन की रोजगार हुआ करती थी l अब 125 दिन की ग्रामीण रोजगार v अधोसंरचना योजनाओं के साथ विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीणों को वृहत लाभ देने वाला होगा l उन्होंने विपक्ष के भ्रम और झूठ की नीति का जिक्र करते हुए कहा, उनकी सरकारों में मनरेगा से होने वाली काली कमाई अब रुक जाएगी, इसलिए विपक्ष के पेट में दर्द तो होना ही था। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा 2014 के बाद इन 11 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने पिछली 70 वर्ष की सरकारों से अधिक कार्य किए हैं।
उन्होंने कहा, जो लोग नाम बदलने का रोना रो रहे हैं, उन्होंने पहले अनेकों बार इस योजना का नाम नेहरू से बदला, फिर गांधी के नाम पर किया और ऐसे ही 600 से अधिक योजनाएं, कांग्रेस सरकारों ने गांधी परिवार के नाम पर किए हैं।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भापजा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा हमारा दायित्व है कि सरकार के इस अच्छे कार्य को जनता के बीच पहुंचाएं। ग्रामीण लोगों को रोजगार गारंटी की इस विकासपरक योजना की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा योजना के पहले दिन से ही जागरूक जनता, इसमें बढ़चढ़ कर भागेदारी करें। उन्होंने कहा आगामी 28 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए एक एक कार्यकर्ताओं को प्रवास करने पर जोर दिया l
कार्यशाला में भाजपा जिला उपाध्यक्ष परेटन वर्मा, कृष्ण कुमार वैष्णव, अशोक चंद्रवंशी,देव कुमारी चंद्रवंशी,जयराम साहू, महामंत्री नितेश अग्रवाल, मुकेश ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी,युवा मोर्चा अध्यक्ष उमंग पांडे,जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी व नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व जिला सयोजक सोशल मीडिया गजेंद्र तम्बोली व संगठन के पदाधिकारी सभी मंडल के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे l
वीबीजी राम जी के ये है लाभ : ईश्वरी साहू
कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा इस योजना में रोजगार दिवस एवं धनराशि में वृद्धि के साथ ही प्रशासनिक खर्च को बढ़ाकर 9% करना, इसे अधिक व्यावहारिक बनता है। खेती के समय श्रमिकों की कमी को पूरा करने के लिए 60 दिन इस योजना में छूट दी गई है।
इसके अलावा इसी तरह इस पूरी योजना के कार्यों का फोकस, जलसंचय ग्रामीण बुनियादी ढांचे, आजीविका प्राप्त होने वाले कार्यों और आपदा से जोड़ा गया है।



