कबीरधाम जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एवं उनके परिजनों से संस्था की अपील

कबीरधाम जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एवं उनके परिजनों से संस्था की अपील
कबीरधाम। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था द्वारा कबीरधाम जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों से महत्वपूर्ण अपील की गई है। संस्था ने बताया कि जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अथवा उनके परिवारजनों के पास छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदत्त प्रमाणपत्र उपलब्ध है, वे अपनी संपूर्ण जानकारी संस्था को उपलब्ध कराएं।
संस्था का उद्देश्य जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके उत्तराधिकारियों का समुचित विवरण संकलित कर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से जोड़ना है।
इस संबंध में इच्छुक व्यक्ति संस्था के उपाध्यक्ष एस.एस. जैन (मो. 9340136110), महेश महोबिया (मो. 9993199119), श्री नरोत्तम महोबिया (मो. 9755769732) अथवा डॉ. नरेश कुमार यदु (मो. 9425564597) से संपर्क कर सकते हैं।
संस्था ने जिले के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवारजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा करें, जिससे उन्हें सम्मान एवं अधिकार दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जा सके।


