बी.एन. फ्यूल्स पंडरिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

बी.एन. फ्यूल्स पंडरिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

पंडरिया। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर स्थित बी.एन. फ्यूल्स पंडरिया में ध्वजारोहण कर देश का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में फ्यूल्स की प्रोपराइटर श्रीमती सतरूपा पांडे एवं श्री सूर्यकांत पांडे की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित कर्मचारियों एवं आगंतुकों को मिठाई वितरित कर सभी का सम्मान किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति एवं उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम की जानकारी मैनेजर श्री महेंद्र चंद्रवंशी द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व को मिल-जुलकर मनाना हम सभी का कर्तव्य है, जिससे देश के प्रति सम्मान, एकता एवं भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत होती है।


