G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

वनांचल क्षेत्र में कंबल वितरण से बैगा परिवारों को मिली राहत

वनांचल क्षेत्र में कंबल वितरण से बैगा परिवारों को मिली राहत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य महेश चंद्रवंशी के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष छवि वर्मा के नेतृत्व में बोड़ला ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढोलबजा (नया टोला) में ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण किया गया। इस दौरान बैगा आदिवासी परिवारों को कंबल प्रदान किए गए।
कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य दीपक माग्रे ने बताया कि वनांचल क्षेत्र में ठंड का असर अधिक रहता है, ऐसे में जरूरतमंद बैगा परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष छवि वर्मा के नेतृत्व में किया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉकोर चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मन्नू चंद्रवंशी, पूर्व जनपद सदस्य पवन चंद्रवंशी, क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्याम मसराम, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस मानवीय पहल से बैगा आदिवासी परिवारों को ठंड से राहत मिली और उन्होंने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page