G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

आपसी वाद विवाद में मारपीट कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी


थाना छुईखदान, जिला केसीजी दिनांक 09/11/2025


छुईखदान पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार आरोपी मैहर यादव को किया जाएगा माननीय न्यायालय में पेश ।

प्रार्थीया पुनीता बाई धुर्वे पति परसादी धुर्वे उम्र 40 साल साकिन गभरा थाना छुईखदान जिला केसीजी के द्वारा थाना छुईखदान मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.11.2025 को ग्राम गभरा का मैहर यादव पिता राजाराम यादव उम्र 34 साल के द्वारा आपसी विवाद के कारण प्रार्थीया के पति परसादी धुर्वे उम्र 45 साल साकिन गभरा को हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट कर हत्या करने की रिपोर्ट पर आरोपी मैहर यादव के विरूध्द थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 421/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।मामले की गंभीरता को देखते हुुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मैहर यादव पिता राजाराम यादव निवासी गभरा की पता तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपना जुर्म करना स्वीकार किया। मामले में आरोपी के विरूध्द अपराध सबूत पाए जाने पर अग्रिम कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page