कवर्धा : सीटी स्कैन जांच की सुविधा शुरू..बिस्तरों की क्षमता बढ़ाया गया..विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पदों पर भर्ती की गई

कवर्धा : सीटी स्कैन जांच की सुविधा शुरू..बिस्तरों की क्षमता बढ़ाया गया..विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पदों पर भर्ती की गई
टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा : जिला अस्पताल कवर्धा में सुविधाएं बढ़ने के साथ मरीजों की संख्या में भी रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। अक्टूबर 2025 में अस्पताल की ओपीडी में 15,864 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें से 1265 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया। दो साल पहले यानी अक्टूबर 2023 में ओपीडी की संख्या आधी थी। प्रतिमाह सिर्फ 8 हजार मरीज आते थे।
कवर्धा में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के चलते जिला अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई गई है। 100 बिस्तरों की क्षमता वाले इस अस्पताल में अब 220 बेड हो गए हैं। साथ ही सीटी स्कैन जांच की सुविधा शुरू हो जाने से अब गंभीर बीमारियों की जांच जिला मुख्यालय पर ही संभव हो गई है। अक्टूबर माह में 210 मरीजों की सीटी स्कैन हुई है। इससे रायपुर
संसाधन जुटाए , इससे संस्थागत प्रसव दोगुना महिलाओं के लिए भी अस्पताल की सुविधाएं बेहतर हुई हैं। संस्थागत प्रसव में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। दो साल पहले जहां औसतन 250 प्रसव प्रतिमाह होते थे, वहीं अक्टूबर 2025 में यह बढ़कर 410 तक पहुंच गया है। इनमें 263 नार्मल डिलीवरी और 147 सिजेरियन ऑपरेशन शामिल हैं। इसके अलावा यहां समय-समय पर गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच करने के साथ ही जरूरी परामर्श भी दी जा रही है।
अतिरिक्त लेबर रूम तैयार किया जा रहा जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पदों पर भर्ती की गई है। यहां 3 शिशुरोग विशेषज्ञ, 2 स्त्रीरोग विशेषज्ञ, 2 अर्थोपेडिक, 1 मेडिसिन विशेषज्ञ, 2 एनीस्थिसिया विशेषज्ञ और 1- 1 नेत्ररोग विशेषज्ञ, पैथोलॉजी व रेडियोलॉजिस्ट की भर्ती हुई है। वहीं लगभग 26 मेडिकल ऑफिसर हैं। सिविल सर्जन डॉ. केशव ध्रुव का कहना है कि संस्थागत प्रसव बढ़ने से 50 बिस्तर वाला अतिरिक्त लेबर रूम तैयार किया जा रहा है। अन्य जरूरी सुविधाएं भी जुटाए हैं।




