G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

श्रमिकों के लिए श्रम विभाग द्वारा निःशुल्क मोबाइल शिविर का आयोजन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़, 30 अक्टूबर 2025
श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण अनिवार्य है।

श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा नवंबर माह में भी जिले के आठ ग्राम पंचायतों में निःशुल्क मोबाइल कैंप शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें श्रमिक अपने पंजीयन, नवीनीकरण और योजनाओं के आवेदन करा सकेंगे।

शिविर में आवेदन हेतु श्रमिकों को अपने एवं परिवार के आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर (ओटीपी हेतु) की मूल प्रतियां साथ लाना अनिवार्य होगा।

खैरागढ़ विकासखंड में शिविर कार्यक्रम

06 नवम्बर – ग्राम पंचायत अमलीडीहकला

13 नवम्बर – ग्राम पंचायत कटंगीकला

20 नवम्बर – ग्राम पंचायत चिचोला

27 नवम्बर – ग्राम पंचायत रूसे

छुईखदान विकासखंड में शिविर कार्यक्रम

04 नवम्बर – ग्राम पंचायत बोरई

11 नवम्बर – ग्राम पंचायत कोटरा

18 नवम्बर – ग्राम पंचायत पेंडरवानी

25 नवम्बर – ग्राम पंचायत चिलगुड़ा

श्रम विभाग ने सभी पात्र श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर में उपस्थित होकर पंजीयन व नवीनीकरण कराएं तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page