पंडरिया : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने थाना प्रभारी पंडरिया के नाम सौंपा ज्ञापन कांग्रेसियों द्वारा गलत टिप्पणी व अफवाह फैलाया जा रहा है..किया जाये उचित कार्यवाही
पंडरिया : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने थाना प्रभारी पंडरिया के नाम सौंपा ज्ञापन कांग्रेसियों द्वारा गलत टिप्पणी व अफवाह फैलाया जा रहा है..किया जाये उचित कार्यवाही

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया : जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मनीराम साहू जी के निर्देश अनुसार मंडल पंडरिया में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो श्री राहुल योगराज टिकरिहा जी के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेसियों द्वारा गलत टिप्पणी व अफवाह फैलाया जा रहा है
जिसके विरोध में आज पंडरिया मंडल भाजयुमो के द्वारा थाना प्रभारी पंडरिया के नाम ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई हेतु मांग किया गया जिसमें प्रमुख रूप से मंडल पंडरिया के मंडल अध्यक्ष श्री रविश ठाकुर वरिष्ठ नेता श्री चंद्र कुमार सोनी श्री खेम सिंह ठाकुर और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू , भाजयुमो जिला मंत्री सुमित तिवारी , मंडल महामंत्रीललित चंद्रवंशी, भाजयुमो महामंत्री झयकुमार, शत्रुहन सिंह,तेज प्रकाश तिवारी, अमन पाठक, नरेंद्र निर्मलकर ,पार्षद शेर धवलकर , अपेन्द्र चौबे,पुष्पेंद्र पाठक विक्की यादव, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे…!*


