G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

छत्तीसगढ़ राज्य में नगर सेना अग्निशमा, आपातकालीन सेवाएं एवं एसडीआरएफ में अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों को ऊंचाई छूट प्रदान करे सरकार:- इंज़ी योगेश्वर चन्द्राकर

छत्तीसगढ़ राज्य में नगर सेना अग्निशमा, आपातकालीन सेवाएं एवं एसडीआरएफ में अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों को ऊंचाई छूट प्रदान करे सरकार:- इंज़ी योगेश्वर चन्द्राकर








टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा : माननीय मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के युवाओं को नगर सेना अग्निशमा, युवा आपातकालीन सेवाएं एवं राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) में भर्ती प्रक्रिया के दौरान ऊंचाई संबंधी छूट प्रदान करने की आवश्यकता पर मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ ।


ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ जनरल ड्यूटी स्पेशल पुलिस (सीजीडीएसपी) एवं छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (सीजीएसआई) में एसटी उम्मीदवारों को ऊंचाई में छूट का प्रावधान पहले से ही है। किंतु इसी राज्य की नगर सेना अग्निशमा, युवा आपातकालीन सेवाएं एवं एसडीआरएफ जैसी समान महत्वपूर्ण सेवाओं में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, जो कि एसटी समुदाय के युवाओं के साथ भेदभावपूर्ण स्थिति उत्पन्न करती है। 

अतः मैं आपसे विनम्र निवेदन करता हूँ कि: 
1. नगर सेना अग्निशमा भर्ती नियमावली में एसटी उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई में छूट का प्रावधान किया जाए.
2. युवा आपातकालीन सेवाओं में भी एसटी उम्मीदवारों को यह सुविधा प्रदान की जाए .
3. एसडीआरएफ की भर्ती प्रक्रिया में भी इसी प्रकार की छूट दी जाए  ।यह कदम छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं को रोजगार के समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। साथ ही यह राज्य सरकार की सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास की नीति के अनुरूप भी होगा।

आशा है कि आप इस विषय पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने की कृपा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page