G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

धमधा ब्लाक के ग्राम खपरी की बेटी पूजा साहू का NEET की परीक्षा में चयन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार स्टेट रिपोर्टर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जिला दुर्ग , धमधा ब्लाक के ग्राम खपरी धमधा की होनहार बेटी पूजा साहू सामाजिक कार्यों में सक्रिय समाज दुबेलिया तेली साहू समाज में जन्मी होनहार बेटी पूजा साहू की माता  श्रीमती संतोषी साहू और पिता कमलेश साहू के अथक प्रयास और शिक्षा से जोड़े रखने के कार्य फलस्वरूप पूजा ने NEET
(नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) में 504 अंक लाकर समाज परिवार का नाम रौशन की जिन्हें दुबेलिया तेली साहू समाज धमधा ब्लाक युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष दौलत साहू व केंद्रीय युवा संगठन के युवा साथी मनोज साहू के द्वारा ग्राम खपरी धमधा ग्राम निवास जाकर बेटी पूजा व मां बापू को सम्मान,बधाई व शुभकामना दिया गया। ज्ञात हो NEET परीक्षा भारत के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है. समाज की होनहार बेटी पूजा साहू ने किया दुबेलिया तेली साहू समाज परिवार का नाम रौशन किया किसान परिवार में जन्मे पूजा साहू  के माता पिता खेती कार्य करती है बेटी पूजा की पढ़ाई के लिए माता पिता सदैव समर्पित रहे जिनके फलस्वरूप आज उन्होंने NEET 2025 की परीक्षा में 504 अंक आकर हम सबका नाम रौशन की अब वो चिकित्सा के क्षेत्र में (MBBS) की पढ़ाई करेगी। समाज वह ग्राम वासियों द्वारा पूजा साहू की उज्ज्व भविष्य की शुभकामनाएं दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page