G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

दिनांक 17 जून 2025 को ग्राम धोधा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर संचालनालय आयुष, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ शिल्पा मिश्रा राजनांदगांव के कुशल मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), शासकीय आयुर्वेद औषधालय धोधा के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर का शुभारंभ ग्राम सरपंच दूजे राम वर्मा,  रामाधार वर्मा, बलवंत वर्मा, शेष वर्मा, गुनेश वर्मा, सुरेश वर्मा, योग शिविर प्रभारी डॉ. नरोत्तम नेताम, योग प्रशिक्षक श्री नरेश नेताम, हरीश जायसवाल राजेश यादव,सहित ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

शिविर में ग्रामीण जनों, विशेषकर बच्चों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही। योग एवं आयुर्वेद के प्रति जनजागरूकता फैलाते हुए, लोगों को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page