G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

मोर गांव मोर पानी महाअभियान भू जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया  के वासियों ने लिया जल संरक्षण को लेकर शपथ

मोर गांव मोर पानी महाअभियान भू जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया  के वासियों ने लिया जल संरक्षण को लेकर शपथ


टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया : ग्राम पंचायत खम्हरिया  के सरपंच नरेंद्र निर्मलकर के नेतृत्व में मोर गांव मोर पानी महाअभियान भू जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत   पंडरिया ब्लांक के ग्राम पंचायत खम्हरिया  में ग्रामवासियों ने  मिलकर जल संरक्षण करने के लिए साथ शपथ लिया ।

शपथ लेने  के पश्चात सभी को संबोधित करते हुए।नरेंद्र निर्मलकर सरपंच ग्राम पंचायत खम्हरिया ने कहा पानी की एक-एक बूंद को हम सभी को मिलकर बचाना है।तभी आने वाले भविष्य को हम सुरक्षित रख सकते हैं।वर्तमान समय में भू जल स्तर नीचे गिरता चला जा रहा है।गर्मी बढ़ती जा रही है।हम सब की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में जन-जन तक पहुंचाएं।अपने-अपने घरों में कैच दे रैन के अंतर्गत वर्षा जल वर्षा जल संचनय के लिए  वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण करें जिस वर्ष का संग्रहित हो पाए।जिसके लिए हम सबको प्रयास करनी चाहिए।और लोगों में जागरूकता फैलानी चाहिए ।क्योंकि जल है तो कल हैऔर आने वाला भविष्य सुरक्षित है।नहीं तो जल के लिए त्राहि त्राहि हो कर दर-दर भटकना पड़ेगा।

यहां उपस्थित सभी से आग्रह है।अधिक मात्रा में अपने आस पास पेड़ पौधे लगाए ।लगे हुए पौधों का संरक्षण करें।जल का उपयोग समुचित मात्रा में करें जल संरक्षण को बढ़ावा दें।एक दूसरे को जागरूक करें। इस अवसर पर नरेंद्र निर्मलकर सरपंच ग्राम पंचायत खम्हरिया ,परसोत्तम निर्मलकरअध्यक्ष जन भागीदारी एवं प्रबंधन समिति नवीन शासकीय महाविद्यालय कुंडा,प्रियंका निर्मलकर पूर्व सरपंच,रामकुमार धवालकर पंच, अंजू रजक, रवि रजक, बहोरिक चंद्रवंशी ,अनिल धवालकर अधिक संख्या में ग्रामीण जन शामिल रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page