ChhattisgarhINDIAखास-खबर

पीएम श्री सेजेस गण्डई में विश्व पर्यावरण दिवस: एक पेड़ माँ के नाम 2.0 मनाया गया


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी


गंडई पंडरिया – नगर के पीएम श्री स्व. लाल मूरत सिंह खुशरो शासकीय अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, गंडई में आज दिनांक 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम 2.0‘‘ का क्रियान्वयन किया गया। ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ का उद्देश्य यह है कि अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना, जीवन को पोषित करने में माताओं की भूमिका का सम्मान रखना है, वही अपने ग्रह, आसपास के वातावरण को स्वस्थ बनाए रखने में अपना योगदान देना भी है। पर्यावरण को सहेजने हेतु पौधारोपण किया जाना चाहिए, पेड़ जीवन को बनाए रखते है और एक माँ की तरह ही पोषण, सुरक्षा एवं भविष्य प्रदान करते है। इसी अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  पवन कुमार ददरया के द्वारा पौधारोपण करते हुए बताया गया कि समस्त शिक्षको एवं छात्रों को अपने घर से पेड़ लगाना शुरू करना है, जिस तरीके से धरती का तापमान बढ़ते जा रहा है, इसके जिम्मेदार कही न कही हम ही होंगे, इसलिए ऐसी स्थिति उत्पन्न ना हो, इसके लिए हमे अपने घर और आसपास के सुरक्षित स्थानों पर पेड़ लगाना शुरू करना है। विद्यालय के यूथ एवं ईको क्लब के प्रभारी श्री जसबीर सिंह, व्याख्याता के द्वारा पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षित रखने की बात कही गई। इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित पालक  युगल किशोर ताम्रकार, आशीष ताम्रकार एवं विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न तरह के फलदार, छायादार वृक्षों का पौधारोपण किया गया। विद्यालय में उपस्थित  व्ही.एन.नागेन्द्र,  जीवन लाल देवांगन, दिलीप कुमार शर्मा, महेश सिंह ठाकुर,  व्यासनारायण रत्नाकर, राकेश रोशन शर्मा, रामकुमार केंवट,  मनिज दास,  देवेन्द्र वासनिक, सुश्री सुरभि उइके, सुश्री किरण ठाकुर,  आशुतोष देवांगन,  दुर्गेश कुमार सेन,  शुभम सिंह,  हेमंत कुमार, श्रीमती ममता सोनी, सुश्री दिव्या श्रीवास्तव, सुश्री महिमा गढ़वाल के द्वारा ‘‘एक पेड़ मां के नाम 2.0‘‘ के तहत वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा विद्यालय के समस्त स्टॉफ सदस्यों को उनके सराहनीय सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page