प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं नियद नेल्लानार योजना के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित।


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ 20 मई 2025// कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन), धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं नियद नेल्लानार योजना के संबंध में संबंधित विभागो की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने शासन की तीनों योजनांओं पर विस्तार से समीक्षा कर योजनाओं को निर्धारित समय में लक्ष्य का निर्धारण कर पुर्ण करने का निर्देश के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) योजना का क्रियान्वयन जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में अगस्त 2023 से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अति पिछडी विशेष जनजाति ‘बैगा’ को केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके चिन्हांकित बसाहटो को संतृप्त किया जाना है। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विकासखण्ड छुईखदान में कुल 47 वैगा बसाहटों का चिन्हांकन किया गया है जिसमें कुल 1589 परिवार एवं 4819 बैगा सदस्य निवासरत है। इन बसाहटों को योजना अंतर्गत मूल रूप से दो प्रकार की गतिविधियाँ पहला तात्कालिक जिसमें आधार कार्ड, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, आदि का पंजीयन करना है। दूसरा मूलभूत सुविधाएं जिसमे 9 विभागों की 11 गतिविधियाँ शामिल है जिसमें आवास, सड़क, नल से जल, विद्युत, सोलर ऊर्जा, आंगनबाडी केन्द्र, प्राथमिक शाला, बहुउद्देशीय केन्द्र, छात्रावास, वनधन केन्द्र आदि की सुविधाएं दिया जाना है। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को योजनाओं को पुर्व में दिए गए निर्देशानुसार समस्त कार्यों को निर्धारित समयानुसार पुर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी द्वारा 02 अक्टूबर 2024 को किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय गांवों तथा आकांक्षी जिलों में जनजातीय परिवारों के लिए संतृप्ति कवरेज अपनाकर जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। इस अभियान में 17 मंत्रालयों द्वारा क्रियान्वित किए जाने वाले 25 हस्तक्षेप शामिल है।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत कुल 16 चयनित ग्राम है जिसमें विकासखंड खैरागढ़ अंतर्गत कुल 06 ग्राम पंचायत के कुल 07 ग्राम एवं विकासखंड घुईखदान अंतर्गत कुल 09 ग्राम पंचायत के कुल 09 ग्राम चयनित किया गया है। इन 16 ग्रामों के कल्याण एवं संवर्धन के लिए कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार कार्ययोजना बनाकर संबंधित विभाग ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। बैठक में कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने गुगलसीट के माध्यम से लक्ष्य का निर्धारण कर समस्त लाभार्थीयों को योजना का लाभ प्रदान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
शासन द्वारा चिन्हित विभिन्न योजनाओं का शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को दिये जाने के अनुक्रम में ग्रामवार जानकारी की प्रविष्टि कर व्यक्तिवार सर्वे अनुसार हितग्राहियों की पात्रता एव योजनाओं से लाभान्चित करने की प्रविष्टि “नियद नेल्लानार पोर्टल में किया गया है। उपरोकतानुसार कलेक्टर द्वारा समस्त विभागों को प्रविष्ट का कार्य शत-प्रतिशत करने एवं पात्र हितग्राहियों को शासन की विभागीय योजनाओ का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी पंकज सिंह राजपूत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज, एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू, एसडीएम छुईखदान-गडई अविनाश ठाकुर संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।