ChhattisgarhKabirdham
News Ad Slider
निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से 110 से अधिक ग्रामवासियों ने अपना निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करवाया
निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से 110 से अधिक ग्रामवासियों ने अपना निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करवाया
टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया : विधानसभा पंडरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नानापूरी और नेऊर मे आयोजित स्वास्थ्य जांच कैम्प में भावना दीदी द्वारा संचालित निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से 110 से अधिक ग्रामवासियों ने अपना निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करवाया ।
इस मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से पंडरिया विधानसभा सहित ज़िले के आस-पास के क्षेत्रों में ग्रामवासियों को इसका लाभ मिल रहा है और वे निःशुल्क अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा रहें हैं।
इस हेल्थ लैब में 20 से अधिक प्रकार के गंभीर और सामान्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध है।



