G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर मंत्री श्री टंकराम वर्मा के हाथों लेखक के रूप में हुए सम्मानित

शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर मंत्री श्री टंकराम वर्मा के हाथों लेखक के रूप में हुए सम्मानित



पण्डरिया- राज्य स्तरीय पुस्तक विमोचन कार्यक्रम न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइंस रायपुर में आज दिनांक 13 अप्रैल 2025 को एक गरिमामयी आयोजन में  “आपदा प्रबंधन एवं बचाव” विषय पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण मंत्री माननीय श्री टंकराम वर्मा जी छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग जी के करकमलों से संपन्न हुआ।

कबीरधाम जिले के शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा के सहायक शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर ने लेखक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस सराहनीय योगदान के लिए माननीय मंत्री जी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
पुस्तक में प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से संबंधित जानकारी, सुरक्षा उपाय, और आपातकालीन परिस्थितियों में किये जाने वाले व्यवहारिक कदमों को सरल भाषा में समझाया गया है।
इस पुस्तक की विशेषता यह है कि इसमें क्यूआर कोड जोड़े गए हैं, जिन्हें स्कैन करने पर छात्र वीडियो सामग्री  देख सकते हैं, वीडियो न केवल पाठ्यवस्तु को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत करते हैं, बल्कि उनमें एनिमेशन, रीयल-लाइफ उदाहरण और मॉकड्रिल भी शामिल हैं, जो बच्चों की समझ को और गहरा बनाते हैं।
इसके अतिरिक्त, यह पुस्तक दृष्टिबाधित बच्चों के लिए ऑडियो फॉर्मेट में भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे भी समान रूप से विषयवस्तु को समझ सकें। यह संसाधन सामान्य विद्यार्थियों के साथ-साथ दिव्यांग (विशेष रूप से दृष्टिबाधित) विद्यार्थियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। मंत्री श्री वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, “आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पुस्तक न केवल विद्यार्थियों, बल्कि आम नागरिकों को भी सजग एवं जागरूक बनाने में सहायक सिद्ध होगी।”



लेखक टीम के शिक्षकों एवं संपादक सुश्री के शारदा ने मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित में कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page