G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Entertainment

50 साल के निर्देशक निशिकांत कामत की तबीयत नाजुक, अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

 निर्देशक निशिकांत कामत की तबीयत नाजुक
Image Source : TWITTER/PRAJ

मशहूर फिल्म ‘दृश्यम’ के यरेक्टर निशिकांत कामत की तबीयत काफी नाजुक है, वो अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। अस्पताल ने उनका मेडिकल बुलेटिन जारी करके बताया है कि उनकी हालत काफी क्रिटिकल है। मेडिकल बुलेटिन में लिखा है- मिस्टर निशिकांत कामत फिलहाल वेंटिलेटर में हैं और लगातार क्रिटिकल कंडीशन में हैं।

 निर्देशक निशिकांत कामत की तबीयत नाजुक

 निर्देशक निशिकांत कामत की तबीयत नाजुक

50 साल के निशिकांत की हेल्थ को लेकर हाल ही में अस्पताल का बयान जारी हुआ था, जिसमें बताया कि 31 जुलाई को पीलिया और पेट में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनमें क्रॉनिक लिवर डिजीज और अन्य संक्रमणों का पता चला है। 

इससे पहले निर्देशक निशिकांत कामत के निधन की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद एक्टर रितेश देशमुख और मिलाप जावेरी ने ट्वीट करके इन खबरों का खंडन किया।

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने ट्विटर पर लिखा- वो जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। आइये उनके लिए दुआ करते हैं। 

निशिकांत कामत को बॉलीवुड फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है, जिसमें अजय देवगन-तब्बू स्टारर फिल्म ‘दृश्यम’, इरफान खान अभिनीत फिल्म ‘मदारी’ और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘फोर्स’ और ‘रॉकी हैंडसम’ शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page