G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

कवर्धा : दो गाड़ियों की आपस मे टक्कर..40 लोग सवार थे.7 लोगों की हालत गंभीर

कवर्धा : दो गाड़ियों की आपस मे टक्कर..40 लोग सवार थे.7 लोगों की हालत गंभीर

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा: कबीरधाम के लोहारा थाना इलाके के ब्राह्मणटोला गांव के पास मेटाडोर गाड़ी की टक्कर माजदा ट्रक से हो गई. मेटाडोर में एक ही परिवार के 40 लोग सवार थे. सभी लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे. हादसे में 7 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ. दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार में आ रही थी. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.सवारी गाड़ी की टक्कर: मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को मौके पर बुला लिया. सभी घायलों को फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक घायलों में 7 लोगों की हालत गंभीर है. गंभीर रुप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. हादसे के शिकार हुए लोग दैहानडीह गांव के रहने वाले हैं और पटेल समाज से आते हैं.

डायल 112 को खबर मिली की दो गाड़ियों की टक्कर हो गई है. तत्काल हमने एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया. शुरुआती जांच के बाद सात लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है. – आशीष सिंह, एसआई, लोहारा थानाछठी के आयोजन में शामिल होने निकले थे: घायलों ने बताया कि सभी लोग छठी के आयोजन में शामिल होने जा रहे थे. रास्ते में ही उनकी गाड़ी बेकाबू होकर दूसरी गाड़ी से टकरा गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page