G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

AP NEWS : युवक ने निगला जिन्दा चूजा हो गई युवक की मौत..जिंदा चूजा क्यों निगला पढ़े पूरी खबर

AP NEWS : युवक ने निगला जिन्दा चूजा हो गई युवक की मौत..जिंदा चूजा क्यों निगला पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. एक 35 वर्षीय व्यक्ति की जिंदा चूजा निगलने के बाद मौत हो गई. अजीब बात यह कि मुर्गी का बच्चा जिंदा बच गया. अंबिकापुर के एक गांव की इस घटना ने मेडिकल एक्सपर्ट को भी चौंका दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अटॉप्सी करने वाले डॉक्टर संटू बाग ने कहा, ‘15,000 से ज्यादा पोस्ट-मॉर्टम कर चुका है, मैंने अपने पूरे करियर में ऐसा केस पहली बार देखा है. नतीजों ने हम सबको चौंका दिया.’ गांववालों ने इसे तंत्र-मंत्र का वाकया करार दिया है.

जिंदा चूजा क्यों निगला?


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांववालों ने आनंद की इस हरकत के पीछे तंत्र-मंत्र को वजह बताया. वह कथित तौर पर बांझपन जूझ रहा था और पास के ही एक तांत्रिक के संपर्क में था. कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि जिंदा चूजे को निगलना शायद पिता बनने की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए किसी अनुष्ठान का हिस्सा था.

मृतक की पहचान छिंदकालो गांव के आनंद यादव के रूप में हुई है. उसे घर में बेहोशी की हालत में अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. परिजनों के मुताबिक, नहाने के कुछ देर बाद ही आनंद को चक्कर आया और वह बेहोश हो गया.

अटॉप्सी के दौरान, डॉक्टरों को आनंद के शरीर के भीतर से जिंदा चूजा मिला. डॉ. बाग ने कहा कि 20 सेमी लंबा चूजा इस तरह फंसा हुआ था कि आनंद की सांस की नली और फूड पैसेज, दोनों ब्लॉक हो गए थे, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई. पुलिस घटना की संदिग्ध परिस्थितियों की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page