G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

किरायेदार की जानकारी नही देने वाले मकान मालिक व किरायेदार को थाना लाकर किया गया पूछताछ।


AP News आपकी आवाज VISHWARAJ TAMRAKAR DISTRICT BYURO CHIEF KCG

जिला केसीजी दिनांक 27/10/2024

जिला केसीजी अंतर्गत मकान मालिको को किरायेदार की जानकारी पुलिस को देने पुनः अपील।

👉पुलिस के द्वारा घर घर जाकर किया जा रहा किरायेदार की चेकिंग।

👉 किरायेदार की जानकारी नही देने पर मकान मालिक सहित किराएदार के खिलाफ होगी कानूनी कार्यवाही।

—-000—

पुलिस अधीक्षक  त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) जिला केसीजी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नेहा पाण्डेय व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़  लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में जिला केसीजी के समस्त थाना/ चौकी क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम एव संदिग्ध व्यक्तियों की तस्दीक हेतु जिला के बाहर दीगर जिला एवं अन्य बाहर राज्यों से आकर रहने वाले व्यक्तियों की लगातार घर -घर जाकर भौतिक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में जिला केसीजी के सभी मकान मालिको से केसीजी पुलिस के द्वारा दिनाँक 09/10/2024 और 19/10/ 2024 को सोशल मीडिया के माध्यम से किरायेदार की जानकारी पुलिस को देने अपील किया गया है कि यदि उनके मकान में कोई व्यक्ति किराये में निवास करता है तो उसकी सम्पूर्ण बायोडाटा की जानकारी प्रोफॉर्मा में जिसमे किरायेदार का नाम, पता, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, फोटोग्राफ आदि एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ अपने अपने क्षेत्र के संबंधित पुलिस थाना/चौकी में दिनांक 25/10/2024 तक आवश्यक रूप से जमा करे जिस पर मकान मालिकों के द्वारा अच्छा सहयोग मिल रहा है किंतु कुछ मकान मालिकों के द्वारा अब तक किराएदार की जानकारी पुलिस को नही जा रहा है जिसके जांच क्रम में आज दिनाँक 27/12/2024 को चेकिंग दौरान किराएदार की जानकारी नही देने वाले मकान मालिक और किरायेदार को थाना लाकर पूछताछ किया गया और उन्हें किरायेदार की जानकारी थाना में अविलंब जमा करने हिदायत दिया गया जिला केसीजी पुलिस के द्वारा मकान मालिकों से पुनः अपील किया जाता है कि किरायेदार की जानकारी पुलिस को शीघ्र जमा करे किरायेदार की जानकारी नही देने वाले मकान मालिक और किरायेदार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किया जाएगा।

पुलिस कंट्रोल रूम केसीजी
9479147401

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page