G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Entertainment

मैं पल दो पल का शायर हूं… गाने के साथ एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, जानिए गाने के बारे में खास बातें

एमएस धोनी
Image Source : INSTAGRAM/MAHI7781

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है। उन्होंने वीडियो में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की तस्वीरें शेयर की हैं। बैकग्रांउड में मैं पल दो पल का शायर हूं गाना चल रहा है। धोनी के रिटायरमेंट की बात जानकर उनके फैन्स दुखी हो गए हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

मैं पल दो पल का शायर हूं गाना सिंगर मुकेश ने गाया है। इस गाने के बोल साहिर लुधियानवीं ने लिखे हैं। यह गाना 1976 में आई फिल्म ‘कभी कभी’ का है। इस फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्ट यश चोपड़ा ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, राखी, शशि कपूर, वहीदा रहमान, ऋषि कपूर और नीतू अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। यह यश चोपड़ा की अमिताभ बच्चन की डायरेक्ट की हुई दूसरी फिल्म थी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page