ChhattisgarhINDIAखास-खबर

कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधियो, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

हर घर अभियान में हर वर्ग के लोग ले रहे बढ़ चढ़ कर हिस्सा

फतेह सिंह खेल मैदान से जयस्तंभ चौक तक छात्र छात्रों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली

खैरागढ़ 12 अगस्त 2024


हर घर तिरंगा’ अभियान अंतर्गत आज जिला मुख्यालय के फतेह सिंह खेल मैदान में विशाल तिरंगा रैली आ आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर  चंद्रकांत वर्मा, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, नगर पालिका अध्यक्ष  गिरजा चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवम सभी शासकीय विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राएं रैली में शामिल हुवे। यह रैली नगर के मुख्य मार्ग राजा फतेह सिंह खेल मैदान से जयस्तंभ चौक, गोलबाजार, हॉस्पिटल चौक, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय होते हुवे खेल मैदान में समाप्त हुआ। हर घर अभियान अंतर्गत कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधियो, अधिकारीयो-कर्मचारियों एवं छात्र छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नेहा पांडे, संयुक्त कलेक्टर  सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, एडीएम खैरागढ़  टंकेश्वर प्रसाद साहू, स्वच्छता दीदिया सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page