G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप..18 की मौके पर ही मौत. शोक में डूबा पूरा छत्तीसगढ़

पंडरिया हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप..18 की मौके पर ही मौत. शोक में डूबा पूरा छत्तीसगढ़

कवर्धा/पंडरिया ब्लाक के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 17 महिला एक पुरुष शामिल है, वहीं 4 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में 35 लोग सवार थे, ये सभी मजदूर तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे तभी यह दुखदाई हादसा हुआ।

कवर्धा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरे खाई में गिरी है व उसमें सवार 18 मजदूरों की दबने से मौत हो गई है। वहीं 4 लोग घायल है। घटना की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर एंबुलेंस के साथ पहुंच गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page