ChhattisgarhINDIAखास-खबर
जिला पंचायत सीईओ ने किया जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर विकास कार्यों का किया निरीक्षण



जिला पंचायत राजनांदगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरुचि सिंह ने आज जनपद पंचायत छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचायत समुंदपानी, गेरुखदान, गोलरडीह क्षेत्र का दौरा किया गया। उन्होंने यहाँ अलग-अलग योजनाओं के तहत चल रहे निर्माणधीन विकास कार्यों का डोर-टू-डोर निरीक्षण किया। साथ ही हितग्राहियों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना । सीईओ सुश्री सिंह ने अधिकारियों से विभिन्न कार्ययोजनाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश दी । इस दौरान परियोजना निदेशक एवं अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल, एपीओ डीएल पौसाय, जनपद पंचायत सीईओ जेएस राजपूत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
……………



