G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhJanjgir-Champa

हमने 55 साल हुकूमत की, क्या किसी का मंगलसूत्र छीना? छत्तीसगढ़ में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

हमने 55 साल हुकूमत की, क्या किसी का मंगलसूत्र छीना? छत्तीसगढ़ में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

AP न्यूज़ : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ का दौरा किया. उन्होंने जांजगीर-चांपा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. पीएम के मंगलसूत्र वाले बयान का हवाला देते हुए खड़गे ने कहा कि हमने (कांग्रेस) 55 साल इस देश पर राज किया, क्या किसी का मंगलसूत्र छीना?

‘क्या हमने किसी का मंगलसूत्र छीना?’

खड़गे ने कहा, ‘हमने 55 साल इस देश में हुकूमत की, क्या किसी का मंगलसूत्र छीना? क्या ईडी और इनकम टैक्स का इस्तेमाल करके किसी को जेल में डाला?’ उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों से पूछना कि जो काम हमने गरीबों के लिए 55 साल में किया, आपने क्या किया?’

मल्लिकार्जुन खड़गे यहां कांग्रेस के उम्मीदवार शिव कुमार डहरिया के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘हाथ हमारा चिन्ह है और हाथ के चिन्ह पर मुहर लगाओ और हमारे लोगों को जिता कर लाओ.’

‘धार्मिक बातों से लोगों को फंसाओ मत’

उन्होंने कहा, ‘हमारे यहां के कैंडिडेट हैं शिव कुमार डहरिया. इनका भी नाम शिव और कुमार है. ये राम का मुकाबला कर सकते हैं क्योंकि ये शिवा हैं. मेरा भी नाम मल्लिकार्जुन है मतलब शिवा… अष्टलिंग में मेरा एक लिंग है मल्लिकार्जुन के नाम से.’ उन्होंने कहा, ‘ऐसी धार्मिक बातें कर के लोगों को फंसाओ मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page