G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

एसपी ऑफिस के सामने सूने मकान में मिली मां –बेटी की सड़ी गली लाश, हत्या की आशंका

बंद कमरें में मिली मां-बेटी की सड़ी-गली लाश, बदबू से लोग थे परेशान

कवर्धा।  एसपी ऑफिस के सामने एक मकान में रविवार को मां और बेटी की खून से लथपथ सड़ी-गली लाश मिली है. इससे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रायपुर से फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. मृतकाें में बेटी का नाम वसुंधरा वैष्णव बताया जा रहा है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मकान के दो रूम में अलग-अलग मां-बेटी की लाश मिली है।

पड़ोसियों ने घर से बदबू आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची तो घर के गेट में ताला लगा था. इसके बाद रायपुर से फॉरेंसिक की टीम भी वहां पहुंची और ताला तोड़कर मां-बेटी का शव बाहर निकाला गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. लाश मिलने से लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। कवर्धा में सूने मकान में खून से सनी मां-बेटी की लाश मिली है।  SP कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर दोनों के शव सड़े-गले अवस्था में बरामद किए गए हैं। मां और बेटी की हत्या आशंका जताई जा रही है।

2 महीने में 6 लोगों की हत्याएं हुई हैं। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मकान में बाहर से ताला लगा हुआ था। लाश तीन से चार तीन पुरानी हो होने की बात कही जा रही है। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पड़ोसियों के पूछताछ में पता चला कि मकान में पार्वती वैष्णव और उसकी तलाकशुदा बेटी वसुंधरा वैष्णव रहती थी, जिन्हें आखिरी बार गुरुवार को देखा गया था। उसके बाद से मकान में ताला लगा हुआ है।

कवर्धा पुलिस ने रायपुर फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़कर दाखिल हुई। पहले कमरे में बेटी की लाश और अंदर के कमरे में मां की लाश पड़ी हुई थी। लाश से बदबू ना आए इसलिए लाश के पर फिनाइल गोली डाला गया था। शवों को सोमवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page