G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

अवैध परिवहन करते 200 कट्टा धान के साथ पकड़ाया माजदा

अंतरराज्यीय सीमा पर सालहेवारा—रामपुर मार्ग में जांच दल ने की कार्रवाई

खैरागढ़, 30 जनवरी 2024// कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देशन में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रशासनिक टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह 5 बजे अंतरराज्यीय सीमा पर निरीक्षण के दौरान साल्हेवारा—रामपुर मार्ग पर धान का अवैध परिवहन करते हुए वाहन पकड़ाया है। प्रशानिक जांच दल ने माजदा सीजी 08 एयू 0531 से 200 कट्टा धान की जप्ती बनाई है। जिसकी अनुमानित वजन 80 क्विंटल है। जांच के दौरान वाहन चालक ने परिवहन कर रहे धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद जांच दल ने मंडी अधिनियम के तहत जप्ती की कार्रवाई कर थाना साल्हेवारा के सुपुर्द कर दिया है। कार्रवाई के दौरान छुईखदान एसडीएम रेणुका रात्रे, तहसीलदार अमरदीप अंचल एवं खाद्य निरीक्षक़ गरिमा सोरी उपस्थित थे।
……………..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page