G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Entertainment

सारा अली खान ने भाई इब्राहिम के साथ गोवा में मनाया जन्मदिन, शेयर किया वीडियो

सारा अली खान
Image Source : INSTAGRAM/SARAALIKHAN95

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान आज अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अभिनेत्री ने अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ गोवा में हल्के अंदाज में जश्न मनाया। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया है।

वीडियो में सारा गुब्बारों के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन के केक की एक तस्वीर भी साझा की। केक को देखकर लगता है कि सारा इंतजाम उनके भाई इब्राहिम ने किया है। केक में लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे अप्पा जान’।

sara ali khan instagram story

सारा अली खान इंस्टाग्राम स्टोरी

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने उनके पिता सैफ अली खान के साथ सारा की बचपन की तस्वीर साझा की और लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो। खूब पिज्जा खाओ। बिग हग।”

अभिनेत्री सोहा अली खान ने भतीजी को विश करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो सारा बिया। हमेशा चमकती रहो। ढेर सारा प्यार।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सारा को 1995 की हिट फिल्म ‘कुली नंबर 1’ के रीमेक में वरुण धवन संग नजर आएंगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page