G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

कड़ाके की ठंड, चिल्फी घाटी में जमने लगी ओस की बूंदे, पारा पहुंचा 7 डिग्री सेल्सियस

कड़ाके की ठंड, चिल्फी घाटी में जमने लगी ओस की बूंदे, पारा पहुंचा 7 डिग्री सेल्सियस

कवर्धा :- सर्द हवाओं का प्रभाव प्रदेश के कई क्षेत्रों में बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत से आ रही हवाओं के कारण ठंड बढ़ चुकी है। इसका असर कवर्धा कबीरधाम में भी दिखा रहा है। लेकिन बात करें अगर कवर्धा जिले की तो चिल्फी घाटी में आज सुबह का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक मापी गई। वहीं चिल्फी घाटी में ओस की बूंद जमने लगी है। जिस वजह से पैरावट, घास, छप्पर में बर्फ की सफेद चादर बिछ रही है। बढ़ती ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिया है। इस कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्चा को भी प्रभावित किया है।

बता दें कि इस सीजन को अब तक का सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है। आज सुबह से घांस फुस, पैरावट, मकान के छप्पर सहित पत्तियों में ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई थी। इसके अलावा घने कोहरे से चिल्फी घाटी पूरी तरह से ढकी हुई है जिससे इलाके में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। वहीं ठंड की वजह से लोगों की दिनचर्या सुबह 9 बजे से शुरू हो रही है। साथ ही ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं दूर दराज से पहुंचे पर्यटक इस ठंड का भरपूर लुफ्त उठा रहे हैं। साथ ही ये अनुमान भी लगाए जा रहे हैं कि आने वाले कुछ दिनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page