G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

राजनांदगांव लोकसभा अंतर्गत मानपुर मोहला एवं खुज्जी विधान सभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायक एवं प्रभारियों का जिला अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी द्वारा किया गया सम्मान

राजनांदगांव लोकसभा अंतर्गत मानपुर मोहला एवं खुज्जी विधान सभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायक एवं प्रभारियों का जिला अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी द्वारा किया गया सम्मान

कुंडा कवर्धा – गत दिवस छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में राजनांदगांव लोकसभा अंतर्गत कांग्रेस पार्टी ने 8 विधानसभा में से 5 सीट में भारी मतों से जीत दर्ज किया। जिसमे मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र से माननीय इंदर शाह मंडावी जी एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से भोलाराम साहू जी ने बड़ी मार्जिन से जीत दर्ज किया ।जिससे कांग्रेसी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इसी उत्साहित मन से मानपुर मोहला जिला के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी जी एवं समस्त ब्लाक अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर नवनिर्वाचित विधायक , विधानसभा प्रभारी, वरिष्ठ नेता, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों का इस जीत में योगदान हेतु सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त मोहला मानपुर विधानसभा के प्रभारी पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चंद्रवंशी जी (जो चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार में मानपुर मोहला विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी रहे) शामिल रहे।

जहा ज़िला अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी तथा ब्लाक अध्यक्षों एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा महेश चंद्रवंशी का सम्मान किया।

महेश चंद्रवंशी जी ने कार्यक्रम के दौरान जिले में सर्वाधिक मतों से विजयी होने वाले नवनिर्वाचित विधायक इंदर शाह मंडावी एवं भोला राम साहू जी ,जिला अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी एवं माननीय संजय जैन जी को इस जीत में विशेष योगदान हेतु श्री फल एवं साल से सम्मानित कर बधाई दिया तथा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page