G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRajnandgaonखास-खबर

खैरागढ़ : ग्राम पंचायत सिरदार खपरी 22.74 लाख रु. के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्लव साहू सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव

खैरागढ़ : ग्राम पंचायत सिरदार खपरी 22.74 लाख रु. के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्लव साहू सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव, अध्यक्षता तोपसिंग राजपूत जनपद सदस्य खैरागढ़, विशिष्ट अतिथि खेमलाल निषाद सरपंच और जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष टीलेश्वर साहू जी रहे।

दो सीसी रोड क्रमशः 5.20 और 5.00 लाख, मंच निर्माण 3 लाख, स्वच्छ भारत मिशन से कचरा गोदाम 4.94 लाख, सोखता गड्ढा 1 लाख एसबीएम, नाली निर्माण 2. लाख, चबूतरा निर्माण .50 हजार, शीतला जीर्णोंधर 1.10 भूमिपूजन किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम पटेल चमरुराम साहू, रूपलाल निषाद उपसरपंच, छगनलाल साहू पंच, गिरधारी साहू, रोहित साहू, बिरसींग साहू , जयपाल शोरी, दुवासू साहू, लगन शोरी, सरस्वती पंच, कुंती बाई साहू पंच, हीराबाई साहू पंच मौजूद थे। यह सभी विकास कार्य शासन की विभिन्न योजनाओं अंतर्गत विधायक निधि, जिला पंचायत सदस्य निधि, जनपद सदस्य निधि और स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत प्रदान किया गया।

लंबे समय से ग्रामीण जनों द्वारा की गई मांगों के पूर्ण होने पर ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के चेहरे पर संतोष का भाव देखा गया। ग्रामीणों द्वारा जनप्रतिनिधियों से विकास के कार्यों की ओर मांग की गई जिस समय और मत आने पर पूरा करने का जन्म प्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन दिया गया। भूमि पूजन के इस कार्यक्रम मे अच्छी संख्या में ग्रामवासी और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page