पंडरिया : युवाओं ने किया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन

पंडरिया : युवाओं ने किया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन

नेहरू युवा केंद्र कवर्धा छत्तीसगढ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में श्री सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में लैनदास मोहले राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ब्लांक पंडरिया के नेतृत्व में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्य युवा मंडल माकरी के युवाओं के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओ द्वारा हाथ में तिरंगा और कलस लेकर गांव में घूमकर भारत माता का जयगान गाते हु। लोगो के घर से कलस में चावल इकठ्ठा कर देश के प्रतिभक्ति भावना को जागृत किया गया ।इसके साथ हि पंच प्रण का शपथ दिलाया गया। और सभी को इस शपथ का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर लक्ष्य युवा मंडल के सदस्य अध्यक्ष ईश्वर निषाद, भरत चंद्रवंशी,दुर्गेश चंद्रवंशी, सागर चंद्रवंशी, मूरत, अजीत,बंटी,विकास,शिवा, ओमप्रकाश , राहुल अन्य युवा ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

