G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

छुईखदान-गण्डई के 132 करोड़ लागत के 476 विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन व लोकार्पण

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के 132 करोड़ लागत के 476 विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन व लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने भरोसे का सम्मेलन राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में दिया क्षेत्र करोड़ो की सौगात

कुल 355 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के कुल 1 हजार 867 कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण

खैरागढ़, 08 सितम्बर 2023/ राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा मे भरोसे का सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सभा को सम्बोधित कर करोड़ो रूपये की सौगात दिया गया। इस दौरान राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के लिए 355 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के कुल 1 हजार 867 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया । जिसमें 177 करोड़ 86 लाख रूपए के 1 हजार 691 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 177 करोड़ 36 लाख रूपए के 176 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजना अंतर्गत 8 हजार 593 हितग्राहियों को 3 करोड़ 25 लाख 74 हजार रूपए की सामग्री का वितरण किया गया।

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत 132 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत के 476 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत 132 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत के 476 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ। जिसमें 65 करोड़ 45 लाख रूपए के 461 कार्यों का भूमिपूजन एवं 66 करोड़ 62 लाख रूपए के 15 कार्यों का लोकार्पण किया । कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 7 कार्य के लिए 45 करोड़ 32 लाख 96 हजार रूपए, जिला पंचायत राजनांदगांव के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ईकाई एसएचजी के 92 कार्य के लिए 4 करोड़ 51 लाख 72 हजार रूपए, सामुदायिक सोकपिट के 185 कार्य के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपए, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के 98 कार्य के लिए 3 करोड़ 23 लाख 51 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 64 कार्य के लिए 1 करोड़ 41 लाख रूपए तथा कार्यपालन अभियंता ग्रामीण विकास संभाग के 2 कार्य के लिए 3 करोड़ 23 लाख 34 हजार रूपए, कार्यालय नगर पालिका परिषद खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के 10 कार्य के लिए 2 करोड़ 44 लाख 38 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव के 1 कार्य के लिए 2 करोड़ रूपए, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 2 कार्य के लिए 1 करोड़ 43 लाख 52 हजार रूपए के कार्यों का भूमिपूजन हुआ।
इसी प्रकार कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 3 कार्य के लिए 47 करोड़ 98 लाख 34 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 6 कार्य के लिए 16 करोड़ 59 लाख 43 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव के 1 कार्य के लिए 8 लाख 50 हजार रूपए, कार्यालय नगर पालिका परिषद खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के 5 कार्य के लिए 2 करोड़ 4 लाख 74 हजार रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया।

सम्मेलन को संबोधित करते राज्यसभा सदस्य व नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हर एक प्रदेशवासी के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री हर किसी से मिलते हैं सबसे बात करते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता का मुख्यमंत्री जी से सहज ही दिखता है। जो कहा ही करते दिखाना है मजदूर सभी वर्गों का न्यान मिला हमारी सरकार ने साढ़े 4 साल में बहुत अच्छा काम किया है, हर वर्ग में खुशी है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को आज एक नई पहचान मिली है। रामायण महोत्सव, राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव, युवा महोत्सव जैसे आयोजन हम कर रहे हैं। खेती किसानी की तरफ लोग लौट रहे हैं 12 लाख से बढ़कर अब 26 लाख किसान प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जुड़े है। धान के साथ अन्य फसलों को भी योजना के दायरे में लाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 5 साल पूर्व किसानों की हालत खराब थी भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी का बोलबाला था। हमने किसानों की स्थिति को मजबूत बनाया। बेरोजगारी भत्ता केवल 300 रुपये मिलता था हमने 1 लाख 22 हजार बेरोजगारो को 112 करोड़ रुपए दिए।

अतिथियों ने यहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन कर उपस्थित लोगों से बात करके जानकारियां ली। कृषि विभाग के स्टॉल में उन्होंने उपस्थित किसानों गोधन न्याय योजना में कार्यरत स्वसहायता समूह की महिलाओं से बात की। इसके बाद खड़गे और मुख्यमंत्री ने सुराजी गांव योजना के अंतर्गत लगे नरवा घुरवा, बाड़ी के स्टॉल का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों को राजीव गांधी किन न्याय योजना की किस्तों के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, सांसद दीपक बैज, कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत विकास मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, सहकारिता मंत्री मोहन मरकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव तथा निगम मंडलों के अध्यक्ष विधायक और जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में युवा, किसान और नागरिक व अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page