G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

ब्यूटी एंड वैलनेस सब्जेक्ट के अंतर्गत बच्चे ले रहे ऑन जॉब ट्रेनिंग

ब्यूटी एंड वैलनेस सब्जेक्ट के अंतर्गत बच्चे ले रहे ऑन जॉब ट्रेनिंग

कुंडापंडरिया समग्र शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के अंतर्गत संचालित व्यवसायिक पाठ्यक्रम ऑन जॉब ट्रेनिंग के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरिया में प्राचार्य श्रीमती एन.के. इक्का मैडम के मार्गदर्शन में ब्यूटी एंड वैलनेस ट्रेड के विद्यार्थियों द्वारा खुशबू ब्यूटी पार्लर में ऑन जॉब ट्रेनिंग प्रशिक्षण चलाया जा रहा है।

प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के सौंदर्य प्रोडक्ट और मेकअप तकनीकों के बारे में सिखाया जा रहा है। साथ ही खुशबू ब्यूटी पार्लर की प्रमुख श्रीमती विभा डेविड द्वारा छात्राओं को बहुत ही सरल और सुंदर तरीके से सारी तकनीकों के बारे में बताया जा रहा है। ऑन जॉब ट्रेनिंग के दौरान ब्यूटी एंड वैलनेस की प्रशिक्षक श्रीमती नीतू केवट भी उपस्थित रही जिससे बच्चों को सीखने और समझने में आसानी हो रहा है और इससे काफी खुशी का माहौल है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page