कवर्धा पंडरिया:- युवा नेता आनंद सिंह सर्व यादव समाज के सामाजिक बैठक में सम्मलित हुए – समाज के बुलावे पर पहुचे।

युवा नेता आनंद सिंह सर्व यादव समाज के सामाजिक बैठक में सम्मलित हुए – समाज के बुलावे पर पहुचे।

पंडरिया :- सर्व यादव समाज द्वारा यादव समाजिक भवन पंडरिया बीते दिन एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई जिसमें यादव समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों द्वारा उक्त बैठक में जनसेवक आनंद सिंह को विशेष आमंत्रित किया गया !
प्रमुख पदाधिकारियों व समाज के आमजन,युवाओ द्वारा अपने सामाजिक भवन के जमीन से जुड़ी भू स्वामी हक समस्या,सामाजिक भवन में दैनिक व्यवस्था समस्या के अलावा आने वाले समय मे सामाजिक आयोजनों से जुड़ी विषयो पर जनसेवक युवा नेतृत्व आनंद सिंह से चर्चा की और सुझाव सहयोग मांगा
जनसेवक आनंद सिंह द्वारा यादव समाज द्वारा आयोजित बैठक में उपस्थित होते हुवे सामाजिक रूप से उनके विभन्न समस्याओ को जल्द से जल्द निराकरण हेतु विस्वास दिलाया गया है
सर्व यादव समाज के इस बैठक में आनंद सिंह,शिव गयकवार्ड अध्यक्ष प्रतिनिधि न.प.पंडरिया,अजय बंजारे,यादव समाज के अध्यक्ष लाला यादव,सामाजिक युवा संगठन अध्यक्ष सोनू यादव,सहित अन्य सभी पदाधिकारी,वरिष्टजन,युवा उपस्थित थे।




