World
छत्रपति शिवाजी की चोरी हुई प्रतिमा अमेरिका के कबाड़ गोदाम से निकली, जानें वहां कैसे पहुंची?

छत्रपति शिवाजी महाराज की चोरी हुई प्रतिमा के अमेरिका कबाड़ गोदाम से बरामद होने से हड़कंप मच गया है। गत 31 जनवरी को शिवाजी की यह प्रतिमा चोरी हो गई थी। इसे अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैन जोस शहर के पार्क में लगाया गया था। मगर अब यह कबाड़ गोदाम में पाई गई है।




