G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarh

केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

छुईखदान। जिला महासचिव विश्वराज ताम्रकार ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से पूरा देश खासकर मध्यम वर्ग चिंतित है। मोदी सरकार द्वारा अदानी समूह में एसबीआई एवं एलआईसी जैसी सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेशकों एलआईसी की 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ लाख खाताधारकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ ब्लॉक मुख्यालय में स्टेट बैंक छुईखदान के सामने धरना प्रदर्शन कर देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का एवं अडानी जी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मोतीलाल जंघेल,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुलशन तिवारी ,जिला महासचिव विश्वराज ताम्रकार,जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष ललित महोबिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अशोक जंघेल, शैलेंद्र तिवारी, नीरज महोबिया, कमलेश यादव, विजय वर्मा ,जिला उपाध्यक्ष शुभम चंद्राकर,गणेश वैष्णव, रामानंद साहू ,कपिल धुर्वे, गोकर्ण जंघेल ,वीरेंद्र जंघेल,अशोक वर्मा सचिन जंघेल योगेस्वर देवांगन एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page