जुझारू संगठन ने किया ऐलान 6 फरवरी से होगा प्रदेश भर में आंगनबाड़ी बंद

जुझारू संगठन ने किया ऐलान 6 फरवरी से होगा प्रदेश भर में आंगनबाड़ी बंद
AP न्यूज कवर्धा
कबीरधाम जिला : छत्तीसगढ़ राज्य शासन के अनदेखी के चलते 6 फरवरी 2023 से जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ संयुक्त मंच के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर छत्तीसगढ़ प्रांत के पदाधिकारियों के फैसलों पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद्मावती साहू के निर्देशानुसार प्रांत उपाध्यक्ष सुधा रात्रे, समस्त जिला अध्यक्ष, कवर्धा जिला अध्यक्ष सोनबाई बंजारे ,जिला सचिव लक्ष्मी लता धागेश एवं सभी ब्लॉक के पदाधिकारी गण ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि आगामी 6 फरवरी को अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पूरे प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उतर रही है जारी विज्ञप्ति में बताया है कि 23 जनवरी से 27 जनवरी तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के संयुक्त मंच ने रायपुर राजधानी में महापड़ाव का फैसला लिया था राज्य सरकार ने 5 दिन के महापड़ाव की अनुमति नहीं दी और शासन ने मात्र 1 दिन महापड़ाव की अनुमति मिली थी 2 दिन महापड़ाव कर पूरे प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने 3 दिन का शेष हड़ताल घर में बैठकर पूरा किया था।
उसी बीच छत्तीसगढ़ राज्य की महिला बाल विकास अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि से बातचीत के दौरान आश्वासन दिया गया था कि राज्य सरकार कार्यकर्ता सहायिकाओं के हक में जल्द से जल्द फैसला ले रही है लेकिन 11 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की हक में कोई भी फैसला नहीं लिया गया फिलहाल छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को सरकार ने विवश कर दिया।
गौरतलब है कि 5 दिन की महापड़ाव को पूरा करने के बाद संयुक्त मंच कार्यकर्ता संघ के कुछ बहनों ने यह हड़ताल जारी रखा है पूरे प्रदेश भर में जुझारू कार्यकर्ता संघ ने हड़ताल में चले जाने के बाद आंगनबाड़ी में अब ताले लटके हुए होगी इसकी संपूर्ण जवाबदारी छत्तीसगढ़ सरकार को होगी।