उत्तर प्रदेश: Coronavirus से 24 घंटे में 63 लोगों की मौत, 4,466 नए मामले सामने आए


Image Source : INDIA TV
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 63 लोगों की मौत हो गई जबकि 4,466 नए मामले सामने आए हैं। राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में कोरोना वायरस के 44,563 एक्टिव केस हैं। अबतक 66,834 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 3,432 लोग कल डिस्चार्ज हुए थे। पिछले 24 घंटे में 63 लोगों की मौत के साथ ही प्रदेश में मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1981 हो गया है।
आज 4,466 नए केस दर्ज़ किए गए। कुल 44,563 एक्टिव केस प्रदेश में हैं। अब तक 66,834 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। 3,432 लोग कल डिस्चार्ज हुए थे। कुल मृतकों की संख्या 1981 है बीते 24घंटों में 63 लोगों की मौत हुई है: अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी pic.twitter.com/QUgSh6Xeim
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2020