G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्रों में शत प्रतिशत रनिंग वाटर के कार्य 15 दिनों के भीतर प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्य की प्रगति पर जताई नराजगी, समय पर कार्य पूरा नहीं करने पर होगी सख्त कार्यवाही

बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम सेमसाटा के सभी बैगा परिवारों के घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल  

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यो की गहन समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

कवर्धा, 30 दिसम्बर 2022। कलेक्टर जनमेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री महोबे ने जिले में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों की गहन समीक्षा कर कार्यों में प्रगति लाने के सक्त निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने चारो विकासखंड के गांव में हर घर नल और स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र में रनिंग वाटर की जानकारी ली। उन्होंने रनिंग वाटर के कार्यों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र में शत प्रतिशत रनिंग वाटर के कार्य 15 दिनों के भीतर प्राथमिकता से होना चाहिए और इन कार्यों को पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कार्य पूरा नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी जनपद सीईओ, तकनीकी सहायक, सब इंजीनियर और ग्राम पंचायत को मिलकर अभियान चलाकर पूरा करने के निर्देश दिए।
       कलेक्टर श्री महोबे ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्क आर्डर की जानकारी लेते हुए कहा कि 663 कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। जिन गांव में कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं वहां 15 दिन के भीतर कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें। जिन गांव में कार्य पहले से प्रारंभ हो चुके हैं उसका कार्य पूर्ण का रिपोर्ट और फोटो प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर जल जीवन मिशन का कार्य पूरा हो गया है वहां ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने की कार्यवाही की जाए। कलेक्टर श्री महोबे ने जिले में स्थापित हैंडपंप रेट्रोफिटिंग की स्थिति सहित रनिंग वाटर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत उपयोग होने वाली सामाग्री की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। जिले के वनांचल क्षेत्रों में कार्य चुनौतीपूर्ण है, इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गर्मी के दिनों में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। पीएचई विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी की कुछ गांवों में पानी टंकी निर्माण के लिए स्थान की दिक्कत हो रही है। कलेक्टर ने इसका निराकरण करते हुए जल्द ही कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों से समन्वय कर इसका समाधान करें।
पीएचई कार्यपालन अभियंता श्री जेपी गोड़ ने जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके तहत रेट्रोफिटिंग योजना, सिंगल विलेज योजना, सोलर आधारित योजना, मल्टी विलेज योजना के तहत कार्य किए जा रहे है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 663 ग्रामों के लिए कार्य आदेशित कर दिया गया है। अब तक 87 हजार 279 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि हैंडपंप योजना के तहत 10 हजार 763 हैंड पंप क्रियाशील है।

योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करना हमारी जिम्मेदारी-कलेक्टर श्री महोबे

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य सभी परिवार तक नल के माध्यम से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होने कहा कि जल हमारे लिए महत्वपूर्ण है। शासन द्वारा बनाई गई योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करना हमारी जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों को सतत रूप से पानी उनके घर तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए यह जरूरी है कि सभी अधिकारी और इंजिनियर फिल्ड में जाकर कार्यो का निरीक्षण करे और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा  कि जल जीवन मिशन के माध्यम से मैदानी क्षेत्र सहित सुदूर वनांचल क्षेत्र बैगा निवासियों के घर तक जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह योजना जिनके लिए बनाई गई है उन तक पहुचाने की जिम्मेदारी हमारी है। मिशन मोड में कार्य करते हुए इसका क्रियान्वयन होना चाहिए।

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्य गुणवत्तापूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर श्री महोबे ने इंजिनियरों और अधिकारियों को कहा कि जिन स्थानों में जल-जीवन मिशन के तहत टंकी निमार्ण, पाईप लाईन सहित अन्य निर्माण कार्य किया जा रहा है वहां औचक निरीक्षण करें और कार्यो की जांच करें। जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्य पूरे गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए इसमें किसी प्रकार की समझौता नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही समय-सीमा के भीतर कार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यो के गुणवत्ता में लापरवाही करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिन गांवों में टंकी निर्माण कार्य प्रगतिरत् है उसे बारिश के पूर्व पूरा करें।

कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम सेमसाटा के सभी बैगा परिवारों के घर नल से पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र केसमर्दा के आश्रित ग्राम सेमसाटा में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जल जीवन मिशन के कार्यो का निरीक्षण कर योजनांतर्गत बैगा आदिवासियो के प्रत्येक घर मे नल लगवाने के निर्देश दिए थे। जिसे पूरा कर लिया गया है। ग्राम सेमसाटा में सभी 24 घरों में जल जीवन मिशन अंतर्गत सोलर योजना के तहत नल कनेक्शन का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब बैगा आदिवासियों को घर पर ही शुद्ध पेयजल मिल रहा है। इससे 80 लोगों को घर पहुंच शुद्ध पेयजल मिल रहा है।

कलेक्टर ने गांवों में जल सुरक्षा अभियान चलाने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री महोबे ने जल जीवन मिशन के कार्य गांवों में पूर्ण होने के बाद वहां जल सुरक्षा अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल के महत्व के बारे में जानकारी होना चाहिए। जल को व्यर्थ बहाने से रोकना है। इसके साथ ही जल संरक्षण करना जरूरी है। इसके लिए यह आवश्यक है कि योजना को सभी नागरिक को अपने स्वामित्व में समझना चाहिए। सरपंच और सचिव के माध्यम से लोगों को जागरूक करें। इसके लिए स्थानीय बोली, वॉल राईटिंग अभियान के माध्यम से जानकारी दे। जल के बचाव और भू-स्तर जल को बनाए रखने के लिए सभी सोखता गढ्ढा बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page