G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा पंडरिया:- अकबर ने पंडरिया में लाखों के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया।

अकबर ने पंडरिया में लाखों के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया


पंडरिया – नगर पंचायत पंडरिया के वार्ड क्रमांक 15 में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर भाई ने 15 दिसम्बर दिन गुरुवार को लाखों रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया । लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मोहम्मद अकबर भाई ने वार्ड क्रमांक 15 के लिए नवीन कार्य गंगा देवांगन के घर से पवन के घर तक एवं मनी श्रीवास के घर से बांधा तालाब पीपल पेड़ तक नाली निर्माण लागत राशि 24.23 लाख रुपये , जय सिंह के घर से दुर्गा भवन तक नाली निर्माण लागत राशि 3.64 लाख रुपये, शिव प्रसाद के घर से शत्रुहन के घर तक नाली निर्माण लागत राशि 2.20 लाख रुपये , शत्रुहन गुप्ता के घर से टेकराम गुप्ता के दुकान तक नाली निर्माण लागत राशि 2.04 लाख रुपये , हरेंद्र शाह के घर से अनिता राज के घर तक सी.सी.रोड निर्माण लागत राशि 2.04 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 5 के लिए पैठू से नरेश के घर तक सी.सी.रोड निर्माण लागत राशि 22.30 लाख रुपये का भूमिपूजन किया तथा वार्ड क्रमांक 15 में दुर्ज़ाबन्द तालाब के पास नव निर्मित पुलिया लागत राशि 8.86 लाख रुपये तथा दुर्गा भवन से रघुराज कन्या शाला तक बने सी.सी.रोड लागत राशि 4 लाख का लोकार्पण केबिनेट मंत्री अकबर भाई ने किया । इस अवसर पर क्रेडा सदस्य कन्हैय्या लाल अग्रवाल , राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चन्द्रवँशी , योग आयोग सदस्य गणेश नाथ योगी , वरिष्ठ इंका नेता आनन्द सिंह ठाकुर ,अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य दिनेश कोसरिया , जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगोत्री योगी ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालजी चन्द्राकर , उप अभियंता तेजस्वनी जीरापुर ,अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कुंडा उत्तरा दिवाकर ,इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित पाल , असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा , युवक कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सिन्हा ,पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार ठाकुर ,जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता गौतम शर्मा , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खोवराम भास्कर , पार्षद चन्द्रभान टण्डन , लक्ष्मण राय इंका नेता , देवकुमारी भास्कर पार्षद वार्ड 5 , पदमनी तिवारी पार्षद वार्ड 15 , प्रभा राय पार्षद वार्ड 2 , राजकुमार अनन्त पार्षद वार्ड 8 , शंकर राव पार्षद वार्ड 6 ,घनश्याम साहू पार्षद वार्ड 13 , रेखराम यादव पार्षद वार्ड 3 शिवा बाँधवे , प्रिंस प्रताप , आरिफ खान के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page