संविधान दिवस के अवसर पर विविध स्पर्धा का आयोजन

संविधान दिवस के अवसर पर विविध स्पर्धा का आयोजन
AP न्यूज़ पंडरिया
पंडरिया: विकास खंड पंडरिया के अंर्तगत शासकीय हाईस्कूल सोमनापुर नया में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम डाॅ.भीमराव अम्बेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इसके बाद सभी शिक्षक एवम् छात्र छात्राओं द्वारा सविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने अपने उदबोधन में कहा कि संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिको में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए संविधान दिवस मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानुन दिवस के रुप में भी जाना जाता है।शिक्षक महेंद्र कुमार कंठले ने भी संविधान दिवस पर डाॅ.भीमराव अम्बेडकर के पूरे जीवनी को विस्तार से बताया और यह भी बताया कि संविधान को बनाने में 2 वर्ष,11 महीने और 18 दिन लगे।इसके बाद भाषण, निबंध,गीत,वाद-विवाद एवं कक्षा सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान करिश्मा साहू,द्वितीय अनीश टोंडे,तृतीय सुभाष कुर्रे ने तथा निबंध में प्रथम सपना द्वितीय प्रतिमा धुर्वे,तृतीय दीलेश पटेल ने प्राप्त किया। कक्षा सजावट मे प्रथम स्थान कक्षा नवमी, द्वितीय स्थान दसवीं कक्षा के विद्यार्थियो ने प्राप्त किया। छात्रा मीनू,जागृति,रिंकी ने गीत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य संतोष कुमार साहू,व्याख्याता योगेश गुरुदीवान,ज्योति ध्रुव महेंद्र कंठले एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।