तहसील साहू संघ कवर्धा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सामाजिक सुधार में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक – डॉ सियाराम साहू

कवर्धा। तहसील साहू संघ कवर्धा के तहसील अध्यक्ष और उनके पदाधिकारीयो का पिपरिया के बड़े बाजार चौक में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमे जिला साहू संघ कबीरधाम के जिलाध्यक्ष शीतल साहू और महामंत्री बालाराम साहू के मार्गदर्शन में तहसील साहू संघ कवर्धा की शपथ ग्रहण समारोह पिपरिया में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम साहू समाज की इष्टदेवी मां कर्मा की पूजा अर्चना कर शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुवात की गई ।जिसके बाद समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तत्पश्चात नव नियुक्त पदाधिकारी अध्यक्ष धरमराज साहू, रजपाल साहू, श्रीमती संतोष साहू उपाध्यक्ष, महामंत्री लालचंद साहू, तुलाराम साहू, तुलसीराम साहू कोषाध्यक्ष , गोविंद साहू, बसंत साहू, खिलेश्वर साहू, धनुक साहू, घनश्याम साहू, भरत साहू, वेद साहू मीडिया प्रभारी ने शपथ लिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सियाराम साहू कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक महासभा, अध्यक्षता अशोक साहू संरक्षक जिला साहू संघ कबीरधाम व पूर्व विधायक कवर्धा, शीतल साहू जिलाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथी घुरूवा राम साहू, पतिराम साहू, रमेश साहू, परस साहू, बालाराम साहू महामंत्री,वीरेंद्र साहू पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, कौशल साहू, आनंद साहू ,ईश्वर , रामकृष्ण साहू, पतिराम साहू, धर्मराज साहू, सीताराम साहू, बालाराम साहू, डॉ.खेमराज साहू, राजकुमारी साहू, राधेश्याम साहू, कुंजराम साहू, नीलकंठ साहू,चोवाराम साहू, सनत साहू, जयराम साहू, राजकुमार, प्रकाश साहू, हरीश साहू ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने संबोधित किया मुख्य रूप से मुख्य अतिथि डॉ सियाराम साहू ने सामाजिक विकास में महिलाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया इसके साथ नव नियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के विकास और उनके समस्याओं के निराकरण करने के लिए हमेशा तत्पर होकर कार्य करेंगे। किसी भी मुददे और मामले को अपने वरिष्ठ सियानों की सलाह मशविरा कर निष्पक्ष निराकरण कर आदर्श स्थापित कर समाज के गतिविधियों को गति प्रदान करेंगे। इसके शीतल साहू जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में सामाजिक पदाधिकारी विधिवत चुनकर ग्रामीण इकाई, परिक्षेत्र और तहसील से आते हैं, जो समाज के उत्थान के लिए कार्य करते हैं। कुछ अन्य सामांतर संगठनों का हमारे संगठन में कोई सरोकार नहीं है।
इसके साथ पूरे शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्तिक साहू एवम टीम के द्वारा सुंदर प्रस्तुतिकरण दिया गया।शपथ ग्रहण समारोह में विजय साहू , चतुरराम साहू,सुखचैन साहू, डॉ.लालजी,संतु साहू,विष्णु साहू,रामेश्वर साहू,दुर्गा साहू,तुलसी साहू,भरत साहू,धनीराम साहू,दिनेश साहूदशरथ लाल साहू,विजय साहू,उत्तम साहू,सीताराम साहू,राजकुमारी साहू, झगराम साहू,पुष्पा होरी साहू,पद्मनी साहू,भीम साहू,राधे साहू,गजपाल साहू, शत्रुहन साहू,सावित्री रामचरण साहू,लवकेश साहू,अश्वन साहू,सुनील साहू,समय, साहू, डॉ.परस साहू,श्रवण साहू,राजकुमार साहू,भागीरथी साहू,दुपेश्वर साहू,सुंदर साहू,तुकाराम साहू,सावित्री शत्रुहन साहू, उदेराम साहू,जीवन साहू,कौशल साहू,शिवशंकर साहू,अयोध्याराम साहू,बेदराम साहू,आनंद साहू,गिरवर साहू,खिलेशवर साहू,रामलाल साहू,मुकेश साहू,आनंद साहू,कृष्ण साहू,लक्ष्मण साहू,दिनेश साहू, उतरा साहू,किशन साहू,मुकेश साहू,जोधन साहू,जलेश्वर साहू,सहदेव साहू,खेलावन साहू,लाला साहू,शिवप्रसाद साहू, कोदम साहू,मोहित साहू, धनुक साहू,मोहन साहू,नारायण साहू सहित हजारों की संख्या में सामाजिकजन उपस्थित होकर साक्षी बने।