G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शासकीय प्राथमिक शाला खैरझिटी खुर्द में मनाई गई कलाम जयंती

कवर्धा। शासकीय प्राथमिक शाला खैरझिटी खुर्द में एपीजे डॉ. अब्दुल कलाम की जयंती और विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रधान पाठक वोकेश नाथ योगी और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा उनके जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्ण माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

शाला के प्रधान पाठक वोकेश नाथ योगी और अर्जुनसिंह ने कलाम के जीवनकाल में उनके द्वारा किए गए महान अविष्कारों से अवगत कराया। भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता (इंजीनियर) के रूप में विख्यात थे। उन्होंने सिखाया जीवन में चाहें जैसे भी परिस्थिति क्यों न हो पर जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उन्हें पूरा करके ही रहते हैं। अब्दुल कलाम के विचार आज भी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

विद्यालय के प्रधान पाठक वाकेश नाथ योगी के द्वारा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी और उनकी प्रेरणादायक मार्ग पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अब्दुल कलाम जी को हमारे बीच अच्छे राष्ट्रपति और भारत की मिसाइल मैन के रूप में हमेशा जीवित रहेंगे।

साथ ही साथ विश्व हाथ धुलाई दिवस पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि हमारे हाथों में गंदगी छिपी होती है, यह गंदगी बगैर हाथ धोए खाद्य एवं पेय पदार्थों के सेवन से हमारे शरीर में जाती है और बीमारियों को जन्म देती है। इस अवसर पर शिक्षक चन्द्रशेखर शर्मा नंदकुमार घोरमारे और बच्चों ने उनके विशाल व्यक्तित्व का परिचय पाया।
अमर वचन – अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page