G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

अरविंद चंद्रवंशी निर्वाचित हुए कवर्धा युवा कांग्रेस के जिला महासचिव

कवर्धा। पिछले दिनों सम्पन्न हुए भारतीय युवा कांग्रेस के संगठन चुनावों में कवर्धा से अरविंद चंद्रवंशी ने भी नामंकन दाखिल किया था जिसमे अरविंद चंद्रवंशी ने 332 वोट सदस्यता अभियान चला कर पाया जिससे वो कवर्धा के युवा कांग्रेस के जिला महासचिव निर्वाचित हुए है, जिससे सभी साथियों में हर्ष का माहौल है।

उन्होंने बताया यह जीत मेरे साथियो को समर्पित है आने वाले समय मे संगठन को मजबूती देने और कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जन जन पहुचाने का कार्य करते रहेंगे, अरविंद चंद्रवंशी वर्तमान में सोसल मीडिया के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद में हैं, पूर्व में भी संगठन में विभिन्न पदों में रहते हुए कार्य किया है अरविंद चंद्रवंशी ने कांग्रेस पार्टी और सम्मानित नेता राहुल गांधी के प्रति आभार जताया जिनके सोच के स्वरूप ही युवाओ को स्थान देने का काम किया है। अरविंद चंद्रवंशी ने अपने सभी साथियों का हृदय से धन्यवाद किया और कहा जिला महासचिव बनने में अनेकों साथियों का योगदान है जिन्होंने मेरे लिए इतने गर्मी में दिन-रात मेहनत किया और इस पद पर आसीन किया।
और साथ ही जिला, विधानसभा चुनाव में लड़े मेरे सभी भाइयों बहनों को जो अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,
महासचिव बने उन्हें भी बहुत बहुत बधाई आने वाले समय में हम सभी को मिलकर मेहनत करना है संगठन को सर्वोपरी मानकर हमें साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page